नगर परिषद में अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद में अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नगर परिषद में अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला दिशा की बैठक में नगर परिषद से संबंधित समीक्षा के दौरान बाजारटांड़ क्षेत्र की साफ-सफाई, जलजमाव, अवैध वसूली, पार्किंग शुल्क एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी. सांसद ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों की कार्यप्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग करने, लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने तथा अवैध वसूली पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा है कि नगर परिषद के कार्यो की जांच हो. जुडको चोरी छिपे काम न करें जुडको द्वारा संचालित पेयजल एवं अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की समीक्षा में सांसद ने योजनाओं की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की योजनाओं के संबंध में स्थानीय स्तर पर समुचित सूचना एवं समन्वय आवश्यक है. सांसद ने जुडको के कार्यो पर सवाल खड़ा किये. उन्होंने कहा कि यहां किसी के राज नहीं है जो चोरी छिपके काम कराकर चला जायेगा. काम पूरी ईमानदारी से हो. सांसद ने विद्युत शवदाह गृह की स्थापना के बाद उसके प्रभावी संचालन नहीं होने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने 10 दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola