नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, मिलीं कई कमियां
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, मिलीं कई कमियां
विज्ञापन
डुमरी. कांग्रेस प्रखंड महासचिव फिरासत अली उर्फ भोला ने मंगलवार को राजकीयकृत उवि सुवाली के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य में कई खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने चिंता जतायी. निरीक्षण में महासचिव ने देखा कि भवन के अंदर पन्ना प्लास्टर का कार्य अधूरा है. इसके अलावा शौचालय में लगा बेसिन भी क्षतिग्रस्त मिला. भवन में अब तक पानी व बिजली कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया है. वेंटिलेटर में जाली नहीं लगा है. भवन के अंदर में कमरों, सीढ़ियों व शौचालय के बेसिन की साफ-सफाई नहीं की गयी है. ऐसी स्थिति में नवनिर्मित भवन का पूर्ण रूप से उपयोग संभव नहीं हो रहा है. महासचिव फिरासत अली ने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण छात्रों की सुविधा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रख कर किया जाता है. लेकिन यदि बुनियादी सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी, तो इसका उद्देश्य अधूरा रह जायेगा. उन्होंने संबंधित विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की. महासचिव ने भवन निर्माण संवेदक विश्वास भारद्वाज व जेई जयंत उरांव से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली. संवेदक ने बताया कि भवन में कुछ काम शेष है. इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. उन्होंने महासचिव को सभी कमियों को दूर करने की बात कही. वहीं जेइ जयंत उरांव ने भवन में बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए संवेदक को निर्देश देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










