ePaper

नववर्ष में नये संकल्प के साथ आगे बढ़ें : बिशप लीनुस एक्का

Updated at : 01 Jan 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
नववर्ष में नये संकल्प के साथ आगे बढ़ें : बिशप लीनुस एक्का

ख्रीस्त विश्वासियों ने ईश्वर की मां माता मरियम पर्व व नववर्ष मनाया

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के ख्रीस्त विश्वासियों ने गुरुवार को ईश्वर की मां माता मरियम पर्व और नववर्ष मनाया. इस अवसर पर गुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों के चर्चों में प्रात:कालीन मिस्सा बलिदान किया गया. काफी ठंड के बावजूद मिस्सा बलिदान में ख्रीस्त विश्वासियों की भीड़ रही. संत पात्रिक महागिरजा में दो पाली में मिस्सा बलिदान किया गया. पहली पाली में गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का व दूसरी पाली में गुमला धर्मप्रांत के वीजी फादर इम्मानुएल ने मिस्सा बलिदान कराया. मौके पर बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने कहा कि आज हम सभी के लिए खुशियों भरा दिन है. क्योंकि आज के दिन हम सभी दो पर्वों को मना रहे हैं. आज हम सभी माता मरियम के ईश्वर की मां होने और नये साल के आगमन का पर्व मना रहे हैं. यह त्योहार ख्रीस्तीय जीवन में महत्वपूर्ण है. प्रभु यीशु दुनिया में आने से पहले माता मरियम को अपनी माता के रूप में चुना. माता मरियम प्रभु यीशु की मां बनी और इस दुनिया में आने के बाद प्रभु यीशु मानवों के मुक्तिदाता बने. उनके मुक्तिदाता बनने में माता मरियम ने बड़ी भूमिका निभायी. माता मरियम के मातृत्व के त्योहार पर माताओं के प्रति आदर सम्मान करने का संकल्प लें. बिशप ने नये साल की विश्वासियों के जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में ईश्वर ने हमें जो कुछ दिया. इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. साथ ही नये साल 2026 का स्वागत करते हैं. नये साल में अपने जीवन को एक अच्छा मुकाम देने का संकल्प लेकर जीवन में आगे बढ़ें. इस वर्ष कुछ नया परिवर्तन हो. समय के साथ अपने जीवन को बेहतर गुणों के साथ व्यतीत करें और गुजरे हुए साल में जो गलतियां हुई हैं, उसके लिए ईश्वर से क्षमा मांगें. कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, फादर मूनसन बिलुंग, फादर पीटर तिर्की, फादर जीतन कुजूर, फादर अगुस्टीन, फादर नवीन, फादर नीलम, फादर खुशमन, फादर अजय, फादर मिलियानुस, फादर अरविंद, फादर पॉल, फादर रंजीत, फादर अरविंद, फादर जॉर्ज, फादर पास्कल, सिस्टर मारिया स्वर्णलता कुजूर, सिस्टर एमेल्डा सोरेंग, सिस्टर निर्मला, सिस्टर हिरमीला, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर स्वाति, सिस्टर गुलाबी, सिस्टर लवली, सिस्टर एस्टेला, सिस्टर ललिता लोलेन, सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सुष्मिता सिस्टर निर्मला, सिस्टर मायगी, सिस्टर शालिनी, सिस्टर शशि किंडो, केंद्रीय काथलिक सभा के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, इरेनियुस मिंज, त्योफिल बिलुंग, जेराल्ड संजय बाड़ा, विनय भूषण बाड़ा, लगनू ललित तिग्गा, रोबर्ट टोप्पो, प्रेम एक्का, थियोदोर खलखो, चंदन दोमनिक मिंज, त्योफिल खलखो, नीलम प्रकाश लकड़ा, अजीत कुजूर, तिंतुस कुजूर, कैन्यूट तिग्गा, एरेनियुस मिंज, फ्रांसिस, मनोज कुजूर, सुमित तिग्गा, दामियन तोपनो, पात्रिक केरकेट्टा, महिला काथलिक सभा के अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, ग्रेगोरी तिर्की, रजनी पुष्पा तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, मंजू बेक, विवयानी लकड़ा, लीली कल्याणी मिंज आदि मौजूद थे. पुरानी गलतियों के लिए ईश्वर से क्षमा मांगें : फादर जेरोम फादर इम्मानुएल ने माता मरियम पर्व व नववर्ष की विश्वासियों को शुभकमाना देते हुए कहा कि आज का दिन पुरानी गलतियों के लिए ईश्वर से क्षमा मांगने और नये जीवन के लिए प्रार्थना करने का दिन है. प्रभु यीशु ने इस दुनिया में आकर कई बदलाव किये. लोगों को प्रेम, दया व क्षमा करना सिखाया. गरीबों व असहायों की सेवा करना सिखाया. आज के दिन संकल्प लें कि प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलेंगे. जिस प्रकार पुराना साल गुजर गया है, उसी प्रकार अपने पुराने जीवन को भूल जाये. नये साल में नये जोश व उमंग के साथ जीवन में आगे बढ़ें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें. कई बार ऐसा होता है कि जब विपत्ति आती है, कि मन घबरा जाता है. परंतु इस साल विपत्तियों से घबराये नहीं. ईश्वर आपके साथ है. विपत्तियों का डट कर सामना करें और आगे बढ़ें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola