वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा मामले में हुई चर्चा

Updated at : 09 Oct 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा मामले में हुई चर्चा

वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा मामले में हुई चर्चा

विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड के सरांगो पंचायत भवन में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें मुखिया राजेश बड़ाइक व ग्राम प्रधान सुशील उरांव मौजूद थे. बैठक में एक व्यक्ति द्वारा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की पोखराटोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा बौना बांध के पास वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को चिट्ठी के माध्यम से मुखिया द्वारा सूचना दी गयी थी कि बैठक में शामिल होकर अवैध कब्जा वाले जमीन के बारे में जानकारी लें. लेकिन वन विभाग के कोई भी अधिकारी या कर्मी बैठक में नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि कहीं न कहीं जमीन पर अवैध कब्जा में विभागीय लापरवाही को दर्शाता है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक जमीन को विभाग द्वारा खाली नहीं कराया जाता है, तब तक ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन जारी रहेगा. इस संबंध में फॉरेस्टर शेखर सिंह से दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामला कोर्ट में विचाराधीन है. मामले की सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बिंदेश्वर महतो, केश्वर यादव, सुमन उरांव, अमर, राजेंद्र राम, रजनी भगत, राजेश महतो, रामविलास राम, उदय उरांव, सीमा देवी, बसंती देवी, पारो देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola