युवक को जान से मारने की धमकी, दुकान में की तोड़-फोड़

Published at :16 Apr 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को जान से मारने की धमकी, दुकान में की तोड़-फोड़

युवक को जान से मारने की धमकी, दुकान में की तोड़-फोड़

विज्ञापन

गुमला. शहर के पालकोट रोड स्थित बीएसएनएल टावर के पास रहने वाले एक युवक ने अज्ञात लोगों पर धमकी देने, तोड़-फोड़ करने और हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़ित ने गुरुवार को सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 7.30 बजे वह अपने घर के पास सफाई कर रहा था. इस दौरान एक अज्ञात युवक उससे अखबार मांगने लगा. मना करने पर दोनों के बीच हल्की बहस हो गयी, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया. जाते-जाते उक्त युवक ने उसे धमकी दी. आरोप है कि उसी दिन शाम को रामनवमी के दौरान करीब 7.30 से 8.00 बजे के बीच 5-6 युवकों के साथ वह व्यक्ति फिर आया और विकास कुमार गुप्ता के घर व दुकान में तोड़-फोड़ की. आरोपियों ने तलवार से हमला भी किया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लगी.

दो ट्रैक्टर भाड़ा पर लेकर नौ लाख की धोखाधड़ी

गुमला. शहर के लक्ष्मण नगर निवासी कपिंद्र साहू के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस मामले श्री साहू ने थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. दर्ज मामले के अनुसार खोरा गांव निवासी किरानी साहू उर्फ रोहित साहू ने कपिंद्र साहू से दो ट्रैक्टर भाड़े पर लिए थे. दोनों के बीच प्रति ट्रैक्टर 35 हजार रुपये मासिक किराया तय हुआ था. आरोप है कि आरोपी ने तीन वर्षों तक ट्रैक्टर अपने उपयोग में रखा. लेकिन तय शर्तों के अनुसार नियमित भुगतान नहीं किया. लंबे समय तक टाल-मटोल करने के बाद भी जब किराया नहीं मिला, तो कुल बकाया राशि करीब नौ लाख रुपये हो गयी. पीड़ित कपिंद्र साहू का कहना है कि उन्होंने कई बार पैसे की मांग की, लेकिन आरोपी हर बार बहाना बना कर टालता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola