नववर्ष मंगलमय हो और भारत माता की जय से गूंजा शहर

भारतीय नववर्ष विक्रम संवत हर्षोल्लास से मनाया गया
गुमला. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत हर्षोल्लास से मनाया गया. भैया-बहनों ने पथ संचलन किया. एनसीसी कैडेट्स और घोष दल की सुमधुर धुनों के साथ निकले इस पथ संचलन के दौरान भैया-बहन नगर भ्रमण करते हुए गुमला वासियों से अपनी जड़ों की ओर लौटने और भारतीय नववर्ष मनाने की अपील करते दिखे. पूरा नगर नव वर्ष मंगलमय हो और भारत माता की जय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम किशोर रजक, सचिव विजय बहादुर सिंह, सहसचिव त्रिभुवन शर्मा, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी और समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह समेत विद्यालय के समस्त आचार्य और भैया-बहन उपस्थित रहे. सह सचिव त्रिभुवन शर्मा ने इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, जिसे पूरे भारतवर्ष में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है. कहा कि झारखंड में आज से ही प्रकृति पर्व सरहुल का भी शुभारंभ होता है, जो हमारे और प्रकृति के जुड़ाव को दर्शाता है. प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में प्रत्येक संस्कार विक्रम संवत के आधार पर ही किये जाते हैं. संचालन आचार्य विकास कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




