39 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा, छात्र हो रहे बीमार

Published at :20 Apr 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
39 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा, छात्र हो रहे बीमार

39 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा, छात्र हो रहे बीमार

विज्ञापन

गुमला. गुमला में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. चल रहे लू से छात्र बीमार हो रहे हैं. बुखार, बदन दर्द, शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. अस्पताल में कई ऐसे छात्र पहुंचे, जिन्हें लू लग गयी है. हालांकि इलाज के बाद सभी छात्र ठीक हैं. लेकिन डॉक्टरों ने हिदायत दी है कि तेज गर्मी में छात्र बाहर न निकले. ऐसे में गुमला में अबतक मॉर्निंग क्लास शुरू नहीं की गयी है, जिसका सीधा असर छात्रों के सेहत पर पड़ रहा है. गुमला का पारा 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है. चूंकि गुमला जंगलों के बीच बसा है. यहां अधिक गर्मी का असर पड़ता नहीं है. लेकिन इस बार गुमला में भी गर्मी का असर दिखने लगा है. गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इधर सरकार ने गर्मी को देखते हुए सुबह सात से दिन के 12 बजे तक कक्षा लेने का समय तय किया है. परंतु गुमला में निजी स्कूल अभी भी दोपहर के तीन बजे तक कक्षा ले रहे हैं.

पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ पियें : डॉ अनुपम

डीएस डॉ अनुपम किशोर ने गर्मी को देखते हुए छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और तरल पदार्थ पियें. हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें. कहा कि धूप में निकलने से बचें. यदि चक्कर या बेहोशी महसूस हो, तो तुरंत ठंडी जगह पर जायें. अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola