गुमला में प्रशासन ने नहीं सुनी गुहार, तो ग्रामीणों ने खुद बनाई सड़क

ग्रामीण सड़क बनाते हुए
Gumla Road Construction: गुमला के डुमरडीह गांव में प्रशासन की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने श्रमदान कर खुद सड़क बनाई. तीन हजार आबादी को राहत मिली है, हालांकि ग्रामीणों ने अब भी सड़क के स्थायी पक्कीकरण की मांग की है.
दुर्जय पासवान की रिपोर्ट
Gumla Road Construction: झारखंड के गुमला जिले में स्थित पालकोट प्रखंड के बागेसेरा पंचायत अंतर्गत डुमरडीह गांव के ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र की बेरुखी से तंग आकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है. गांव आने-जाने के लिए सड़क न होने से परेशान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान के जरिए कच्ची सड़क पर मोरम मिट्टी डालकर उसे आवागमन के योग्य बना दिया है.
ग्रामीणों की गुहार अनसुनी, आपात स्थिति में बढ़ी मुश्किलें
इस संबंध में डुमरडीह के ग्रामीणों ने बताया कि वे पूर्व में उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को लिखित आवेदन देकर अपने गांव के लिए सड़क निर्माण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क न होने से सबसे बड़ी समस्या तब खड़ी होती है जब गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता है या किसी को सांप काट लेता है. ऐसी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई सड़क
इसके अलावा, उबड़-खाबड़ और दलदली रास्तों के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए चिकित्सालय ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि इस क्षेत्र की करीब तीन हजार की आबादी, जिसमें डुमरडीह, मानाबीरा, कटरडांड़ और नवाडीह आदि गांव शामिल हैं, जहां रहने वाले लोगों को बरसात के दिनों में टापू जैसे हालात का सामना करना पड़ता है. इसी नारकीय स्थिति से निजात पाने के लिए सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर खुद ही रास्ता दुरुस्त करने का फैसला किया. श्रमदान से सड़क सुधरने के बाद अब लोगों को आने-जाने में थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन से अब भी इस मार्ग के स्थायी पक्कीकरण की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: हूल दिवस आयोजन के लिए सदस्यों को सौंपी गयी विभिन्न जिम्मेदारियां
इसे भी पढ़ें: सिरका परियोजना की खुली खदान में घुसा बंद भूमिगत खदान का पानी, बाल-बाल बचे मजदूर, उत्पादन ठप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










