हूल दिवस आयोजन के लिए सदस्यों को सौंपी गयी विभिन्न जिम्मेदारियां

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

सामाजिक जागरुकता युवा संगठन, मसलिया ने सिंगराज हांसदा स्टेडियम में बैठक कर 30 जून को मनाये जाने वाले हूल दिवस की तैयारियों, संगठन की कार्ययोजना और समाज के मुद्दों पर चर्चा की। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक कार्यक्रम गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने एवं जीम्मेदारियां बांटीं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में कई सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया सामाजिक जागरुकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक सिंगराज हांसदा स्टेडियम मैदान, लहरजोरिया में आयोजित की गई. बैठक में आगामी 30 जून को मनाये जाने वाले हूल दिवस कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की भावी कार्ययोजना तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. सदस्यों ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया. हूल दिवस को ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और सफल ढंग से आयोजित करने के लिए संगठन के सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर प्रभाकर हांसदा, रविंद्र सोरेन, रंजित हांसदा, मनोरंजन हांसदा, राजाधन हेंब्रम, बिमल हांसदा, जुनूस हेंब्रम, माहेंद्र हेंब्रम, बिमल मरांडी, कृष्णा टुडू, रूबीन हांसदा, बाबूटा मुर्मू, संजय टुडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola