गुमला में आठवीं क्लास की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मेला देख लौट रही थी घर 

Updated:
विज्ञापन
girl molested

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म ( Symbolic Image) Image Source- AI Generated

Gumla News: गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है.  ये घटना रामनवमी का मेला देखकर लौटने के दौरान हुई. जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की जानकारी थानेदार को दी.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

घाघरा (गुमला): झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आठवीं क्लास की मासूम नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने घाघरा थाना पहुंच घटना की सारी जानकारी थानेदार को दी. 

मेला से घर लौटते टाइम घटी घटना 

जानकारी के अनुसार, रामनवमी का मेला देखकर नाबालिग अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान आंधी तूफान आने लगा. आंधी तूफान के वजह से सभी भागने लगे. भागने के दौरान लड़की फिसलकर गिर गई और उसके पैर में चोट लग गई. इस वजह से वह आगे दौड़ नहीं सकी और बगल के एक घर के सामने बचने के लिए रुक गई, तब तक उसकी सारी सहेली वहां से चले गई थीं. बाइक में दो लड़के वहां पहुंचे और नाबालिग छात्रा से कहा चलो बहन तुम्हें घर छोड़ देते है. जिसके बाद नाबालिग छात्रा उनके बाइक पर बैठकर चली गई. दोनों युवकों ने नाबालिग को लेकर सुनसान जगह पर स्थित एक अंधेरे घर में ले गए जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया. 

घर लौट परिजनों को दी घटना की जानकारी

नाबालिग छात्रा जब घर लौटी तब घटना की सारी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने शनिवार यानी 28 मार्च को घाघरा थाना पहुंच घटना की सारी जानकारी थानेदार मोहन कुमार सिंह को दिया. 

पुलिस ने क्या कहा 

इस संबंध में थानेदार ने बताया कि काफी गंभीर मामला है अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और सलाखों के पीछे होंगे.

Also Read: गुमला में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में हाथियों का ‘आतंक’: दहशत में ग्रामीण और वन विभाग के पास टॉर्च तक नहीं

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola