ग्रामीणों ने श्रमदान और जनसहयोग से बनायी डेढ़ किलोमीटर सड़क

Author Durjay paswan|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
फोटो है : ग्रामीणों ने श्रमदान और जनसहयोग से बनायी डेढ़ किलोमीटर सड़क

11 गुम 14 में श्रमदान से सड़क बनाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गुमला के बड़काडीह में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बनाकर एक मिसाल पेश की है। जानिए कैसे ग्रामीणों ने अपनी समस्या का समाधान किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाघरा

गुमला स्थित घाघरा प्रखंड के बड़काडीह डीपाटोली से गड़ियाटोली तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान के बल पर पूरा कर मिसाल पेश की है. ग्रामीणों ने बताया कि गड़ियाटोली पहुंचने के लिये अब तक लोगों को मुख्य सड़क से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जबकि पगडंडी के सहारे आवागमन करना मजबूरी थी. इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी परेशानी होती थी. ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. लगातार उपेक्षा के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया.

इसके बाद गांव के लोगों ने आपसी आर्थिक सहयोग जुटाया और सामूहिक श्रमदान से लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी मिट्टी-मोरम सड़क का निर्माण कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं सहित सभी ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने इसे गांव की एकजुटता और सामूहिक भागीदारी का उदाहरण बताया. साथ ही प्रशासन से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की, ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. इस अवसर पर लालदेव उरांव, लाला उरांव, विनोद उरांव, बुधवा उरांव, सोमा उरांव, चंदन उरांव, अरविंद उरांव, लक्ष्मण उरांव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Durjay Paswan

लेखक के बारे में

By Durjay Paswan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola