गुमला में दिनदहाड़े ठगी, स्प्रे मारकर नर्स से लूटे सोने-चांदी के जेवर

Updated:
विज्ञापन

ठगी की शिकार महिला

गुमला के सिसई रोड पर एक महिला के चेहरे पर स्प्रे मारकर ठग ने सोने की चेन और कान की बाली लूट ली। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

गुमला: गुमला शहर में शनिवार को सड़क पर चलते-चलते में ठगी हो गयी. घटना सिसई रोड में चेयरमैन गली के समीप करीब तीन बजे की है. ठगी करने वाला एक युवक है और ठगी की शिकार महिला शांति देवी शहर के सिसई रोड की रहने वाली है और एक सरकारी हॉस्पिटल में नर्स है. महिला साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रही थी. बाजार से सिसई रोड आने के बाद चेयरमैन गली के समीप उक्त ठग युवक ने पहले महिला से किसी डॉक्टर के संबंध में पूछा. जिसपर महिला ने कहा कि हम नहीं जानते. इसके बाद युवक ने महिला के चेहरे पर किसी प्रकार का एक्सप्रे मारा और महिला को बोला कि कान और गला में जो पहनी हो मुझे दे दो. चेहरे में एक्सप्रे लगने के बाद महिला बेहोशी की हालत में हो गयी और कान व गला में पहले हुए सोने-चांदी के समान को उक्त ठग युवक को दे दी. इसके बाद जब को होश आया, तब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवक उक्त महिला से उसके पहने हुए सोने व चांदी के समान को लेकर वहां से रफुचक्कर हो गया था. यह घटनाक्रम वहां के आसपास के कई सीसीटीवी में कैद हुआ है. सीसीटीवी में पीड़ित महिला व ठग युवक के साथ एक और युवक भी साथ में है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त अन्य युवक भी संभवत: ठगी का शिकार हुआ है अथवा वह युवक भी दूसरे युवक के साथ ठगी में शामिल था. बहरहाल, यह मामला सदर थाना तक पहुंच चुका है. पीड़ित महिला ने थान में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. अब देखना है कि पुलिस इस चलते-चलते में ठगी के मामले को कब तक सुलझा पाती है. घटनाक्रम का स्थल सिसई रोड में चेयरमैन गली के समीप से लेकर होटल सभेकर के कुछ आगे तक की है. इतनी दूरी तक में कई दुकानों में सीसीटीवी लगे हुए हैं. उम्मीद है कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद जल्द ही ठग पुलिस की गिरफ्त में होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola