हैदराबाद में हादसे में गुमला के मजदूर की मौत

Updated at : 28 Jul 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद में हादसे में गुमला के मजदूर की मौत

शव गांव पहुंचते पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

शव गांव पहुंचते पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गुमला.

गुमला प्रखंड स्थित टोटो संवरिया गांव के मजदूर शंकर उरांव की हैदराबाद में एक हादसे में मौत हो गयी. वह गरीबी व गुमला में रोजगार नहीं मिलने से मजदूरी करने गया था. हैदराबाद के धोतीगोड़म गांव में हैजलोज कंपनी में बगवानी का काम करता था, जहां गुरुवार की सुबह 10 बजे हादसा हुआ और उसकी मौत हो गयी. मजदूर का शव शनिवार की रात गांव लाया गया. शव आते गांव में मातम छा गया व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक आठ माह पूर्व काम करने हैदराबाद गया था. परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी मजदूर संघ सीएफटीयूआइ के प्रदेश सचिव जुम्मन खान को दी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर मजदूर संघ के प्रदेश सचिव जुम्मन खान अपने सहयोगियों के साथ संवरिया गांव पहुंच परिजनों से मिल कर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. साथ ही जिला प्रशासन व श्रम विभाग से प्रवासी श्रमिक को मिलने वाली सरकारी लाभ देने की मांग की है. मृत मजदूर का चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और कमाने वाला एकमात्र सहारा मृतक मजदूर शंकर उरांव ही था. कंपनी द्वारा शव भेजने के अलावा और कोई सहयोग नहीं मिला है, जो गलत है. मजदूर संघ ने इस मामले पर कंपनी के मालिक पर कार्रवाई कराने की मांग गुमला उपायुक्त व श्रम अधीक्षक गुमला से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola