गुमला में हैवानियत: 6 साल के मासूम को 'जूस' का लालच देकर ले गया आरोपी, फिर हत्या कर कुएं में फेंका

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

मृतक अनमोल खड़िया

Gumla Crime News: गुमला के कसीरा गांव में 6 वर्षीय अनमोल खड़िया की बेरहमी से हत्या हो गयी. आरोपी कुलभूषण महली जूस पिलाने के बहाने बच्चे को ले गया और शव कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हत्या की वजह शक बताई जा रही है.

विज्ञापन

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां छह वर्षीय मासूम अनमोल खड़िया की बेरहमी से हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव के ही कुलभूषण पर लगा वारदात को अंजाम देने का आरोप

जानकारी के अनुसार गांव के ही कुलभूषण महली पर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे के घर पहुंचा और उसे जूस पिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. इस दौरान बच्चे की मां मंजनी खड़िया को शक हुआ, तो वह आरोपी के पीछे-पीछे गयीं. लेकिन रास्ते में आरोपी कहीं छिप गया थी, फिर मौका मिलते ही बच्चे को लेकर फरार हो गया.

तलाशी के दौरान कुएं से बरामद किया गया शव

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे गांव में बच्चे की खूब छानबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और फिर से खोजबीन शुरू की. तलाशी के दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में स्थित कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया.

Also Read: सरायकेला खरसावां के आकर्षणी पहाड़ी में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. पिता टिनटिया खड़िया ने गांव के ही कुलभूषण महली पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

शनिवार सुबह बच्चे की मां मंजनी खड़िया ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को लेकर टिनटिया खड़िया पर शक करता था. इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

Also Read: रांची रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बाल-बाल बची जान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola