पहले जाति, फिर पार्टी के आधार पर वोट करेंगे तेली साहू

Updated at : 30 Jun 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
पहले जाति, फिर पार्टी के आधार पर वोट करेंगे तेली साहू

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक

विज्ञापन

गुमला. सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश व संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने किया. दिलीप कुमार निलेश ने कहा हमारी तेली जाति की आबादी देश में 14 करोड़ और झारखंड में 37 लाख 14 प्रतिशत से अधिक है. इसके बावजूद तेली समाज को किसी भी राजनीतिक दल द्वारा सामाजिक न्याय के तहत जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जाती है. इसके लिए हमारा तेली समाज भी कुछ हद तक जिम्मेदार है. हमारे समाज के लोग पिछले चार दशक से धर्म और हिंदुत्व के आधार पर भाजपा को अपना 99 प्रतिशत वोट देते आ रहे हैं. इस राज्य में भाजपा तेली समाज को अपना बंधुआ वोटर समझ रखा है. किंतु राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के नेतृत्व में अब बहुसंख्यक तेली समाज जागरूक हो रहा है. अब किसी पार्टी विशेष का बंधुआ वोटर नहीं. बल्कि जागरूक वोटर होने का परिचय देते हुए शासक वर्ग जातियों की तर्ज पर पहले जाति, फिर पार्टी के आधार पर काम और अपना वोट करेगा. मौके पर महासंगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद साहू, डॉ अजय कुमार साव, विष्णु साहू, प्रदेश महामंत्री संजय साहू, प्रदेश महासचिव अरविंद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहू, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साहू, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार साहू, कार्यकारी प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रीना देवी, गुमला जिला अध्यक्षा गायत्री देवी, रांची जिला अध्यक्षा किरण देवी, सिमडेगा जिले से संतोषी कुमारी, लोहरदगा जिले से राधिका कुमारी, रिया कुमारी, रांची जिला अध्यक्ष संजय साहू, रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, लोहरदगा जिला अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग जिलाध्यक्ष कैलाश साहू, खूंटी जिलाध्यक्ष जीत वाहन महतो, सिमडेगा जिला अध्यक्ष सुभाष साहू, गुमला जिले से विनोद साहू, रामगढ़ जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, बोकारो जिला अध्यक्ष अरविंद साहू, धनबाद जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पश्चिम सिंहभूम जिला से अमित कुमार गुप्ता एवं खरसावां जिला से गोपाल साहू, शिवकुमार साहू समेत प्रदेश के सभी जिलों से सैकड़ों समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola