घोषणा के बाद भी शहीद संतोष गोप को नौकरी और "10 लाख नहीं मिला

Updated at : 11 Oct 2020 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
घोषणा के बाद भी शहीद संतोष गोप को नौकरी और "10 लाख नहीं मिला

जम्मू कश्मीर के भारत-पाक बॉर्डर में एक साल पहले शहीद हुए संतोष गोप के परिवार को अभी तक झारखंड सरकार से किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली

विज्ञापन

गुमला : जम्मू कश्मीर के भारत-पाक बॉर्डर में एक साल पहले शहीद हुए संतोष गोप के परिवार को अभी तक झारखंड सरकार से किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है. आज भी शहीद का परिवार उपेक्षित है. 12 अक्तूबर 2020 को शहीद संतोष की प्रथम पुण्यतिथि है. शहीद का गांव बसिया प्रखंड के टेंगरा गांव है. संतोष के शहीद होने के बाद झारखंड सरकार ने मदद की घोषणा की थी.

लेकिन अभी तक मदद नहीं मिली, जबकि संतोष के शहीद हुए 12 अक्तूबर को एक साल हो जायेगा. सरकार तो दूर गुमला प्रशासन से जो मदद मिलनी थी, वह मदद भी नहीं मिली. जिससे शहीद के पिता जीतू गोप मदद के लिए भटक रहे हैं. परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, 10 लाख रुपये नकद, जमीन व शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गयी थी.

लेकिन ये सभी घोषणाएं अभी तक अधूरी है. शहीद के पिता जीतू गोप ने कहा कि मेरा बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ. परंतु सरकार व प्रशासन परिवार व गांव से मुंह मोड़े हुए है.

मां सारो देवी ने कहा कि मेरे बेटे की कुर्बानी का यह सिला है कि शहीद का परिवार दुखों में जी रहा है. शहीद के बड़े भाई नीलांबर गोप के ऊपर घर का बोझ है. दो एकड़ 37 डिसमिल खेत है. खेत में फसल उगाते हैं. उसी फसल को बेच कर घर का चौका-चूल्हा जल रहा है. भाई ने टेंगरा को शहीद आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग की है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola