गैस वितरण में अनियमितता, एसडीओ से की शिकायत

गैस वितरण में अनियमितता, एसडीओ से की शिकायत
गुमला. शहर में गैस संकट और वितरण प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने एसडीओ राजीव नीरज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गैस एजेंसियों का व्यवहार उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रति असहयोगात्मक बना हुआ है, जिससे जनता में रोष है. उन्होंने आरोप लगाया कि वितरण में पारदर्शिता की कमी से लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही है. अतः प्रशासन इसकी कड़ी निगरानी करे. इसके अलावा, कॉमर्शियल गैस की कमी से छोटे होटल संचालकों और ठेले-खोमचे लगाने वाले गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ राजीव नीरज ने आश्वासन दिया कि जल्द सभी गैस एजेंसियों के साथ विशेष बैठक कर आपूर्ति की बाधाएं दूर की जायेंगी. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
असम विस चुनाव के लिए ज्योति कुजूर को मिली जिम्मेवारी
गुमला. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवा दल ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की सक्रिय सदस्य ज्योति कुजूर को आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें असम में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने और चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत वह और सेवा दल के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे. वे न केवल संगठन को चुनावी मोड में लायेंगे, बल्कि मतदान केंद्रों तक कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार करने में मुख्य भूमिका निभायेंगे. ज्योति कुजूर पर आलाकमान द्वारा दिखाये गये इस भरोसे के बाद गुमला जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




