शहीदों की वीरता का गवाह है गढ़पहाड़ : अध्यक्ष

वीर शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह का शहादत दिवस मनाया गया
रायडीह. रायडीह प्रखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद चौक पर स्थापित प्रतिमाओं माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद शहीदों की कर्मभूमि नवागढ़ पंचायत के ऐतिहासिक गढ़पहाड़ में मुख्य समारोह हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय ने किया. मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़पहाड़ की यह पवित्र भूमि शहीदों के वीरता की गवाह है, जहां उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लिया था. इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है. स्मारक समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने शहीदों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवागढ़ और पनारी परगना के इन जमींदारों ने स्वतंत्रता की पहली लड़ाई से पूर्व ही अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ दिया था, जिससे ब्रिटिश सेना में खौफ पैदा हो गया था. बाद में उन्हें अंग्रेजों द्वारा बंदी बना लिया गया. मौके पर बहादुर सिंह, लाल प्रवीण नाथ शाहदेव, चंपा मुंडा, पप्पू चक्रवर्ती और श्यामसुंदर प्रजापति समेत अन्य शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया. मौके पर आजाद सिंह, रोहित कुमार सिंह, हीरा प्रसाद सिंह, जगेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, रामविलास सिंह, पप्पू सिंह, मनोज साहू, अशरफ राय लालो, राजेंद्र साहू, बीरबल सिंह, भागवत सिंह, रंगलाल नगेशिया, हरखनाथ सिंह, बहादुर सिंह, मोहन चंद्र सिंह, हेमंत कुमार सिंह, हरि गणेश सिंह, रामवृत सिंह मौजूद थे.
पर्यटक स्थल बने गढ़पहाड़ : मिशिर
युवा नेता मिशिर कुजूर ने युद्ध स्थल गढ़पहाड़ को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है. उन्होंने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद कहा है कि स्थानीय विधायक व सांसद की उपेक्षा के कारण आज भी शहीद का गांव उपेक्षित है. यहां तक कि लंबे समय से गढ़पहाड़ को पर्यटक स्थल बनाने की मांग उठ रही है. लेकिन यहां के नेता सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




