स्कूल खुलते पाठ्य पुस्तक वितरण सुनिश्चित करें

Updated at : 28 May 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल खुलते पाठ्य पुस्तक वितरण सुनिश्चित करें

बेंच-डेस्क उपलब्धता, पेयजल एवं शौचालयों तथा जर्जर भवनों की स्थिति की हुई समीक्षा

विज्ञापन

गुमला. गुमला के जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व लेखापाल के साथ बैठक की. बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो, सहायक अभियंता शमशाद अली, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रोज मिंज, फील्ड मैनेजर रामचंद्र कुमार सिंह आदि ने शिक्षा विभाग अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और शैक्षणिक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलते पाठ्य पुस्तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ बेंच डेस्क उपलब्धता, पेयजल एवं शौचालयों तथा जर्जर भवनों की स्थिति की समीक्षा की. स्कूल रूआर अंतर्गत विद्यालय से बाहर बच्चों के नामांकन की समीक्षा करते हुए प्रतिमाह 25 तारीख को पीटीएम आयोजित कर विद्यालयवार गूगल लिंक भरने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सावित्रीबाई फुले योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षरों का सर्वे तथा सभी प्रकार के साइंस लैब, आइसीटी लैब, स्मार्ट क्लास एवं इंटीग्रेटेड लैब सही तरीके से संचालन के निर्देश दिया गया. शिक्षा क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए उपायुक्त द्वारा प्राप्त स्वीकृति के आलोक में प्रखंड संसाधन केंद्र रायडीह को टीम ऑफ द मंथ के अवार्ड से सम्मानित करते हुए रायडीह प्रखंड की शिक्षा विभाग की टीम को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिया गया. साथ ही अच्छे कार्यों के लिए कामडारा प्रखंड के बीपीओ लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव, जिला परियोजना के लेखापाल सुफिया खान व डुमरी प्रखंड के बीपीओ तपेश्वर साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola