मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated at : 11 Mar 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

जारी. थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव में मारपीट की घटना में 85 वर्षीय वृद्ध सदरक बेक की मौत के मामले में जारी पुलिस ने आरोपी युवक इजिकील बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार घटना बीते माह 13 फरवरी की है. सदरक रोजाना की तरह शौच करने के लिए गांव के तालाब की ओर गया था. इस दौरान इजिकील बाड़ा पीछे से वहां पहुंच गया और सदरक को धक्का देकर गिराने के बाद लात-घुसे से उसकी पिटाई कर दी. मारपीट की घटना में सदरक के कमर की हड्डी व एक हाथ टूट गया था. घटना के बाद परिजनों ने सदरक को इलाज के लिए जशपुर अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर रेफर कर दिया गया. चैनुपर में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में तीन दिनों तक इलाज चलने के लिए परिजन उसे घर ले गये. इधर मंगलवार की शाम अचानक से उसकी तबीयत खराब होने के बाद उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने जारी थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना प्रभारी शनि कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इजिकील बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola