ePaper

मामूली विवाद में वृद्ध की डंडे से मारा, मौत

Updated at : 24 Feb 2026 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
मामूली विवाद में वृद्ध की डंडे से मारा, मौत

मामूली विवाद में वृद्ध की डंडे से मारा, मौत

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा प्रखंड में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने वृद्ध व्यक्ति को डंडे से जमकर पीटा, जिससे वृद्ध की मौत हो गयी. मामला कामडारा थाना के रेड़वा पंचायत अंतर्गत चुआंटोली गांव का है. जानकारी के अनुसार सोमवार को चुआंटोली गांव में हड़गड़ी (सतबिच्छी) कार्यक्रम था. ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम में खानपान के बाद चुआंटोली के बुधवा केरकेट्टा व टंगराटोली गांव के शनिचर केरकेट्टा उर्फ फासे के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गयी. इस बीच शनिचर ने डंडे से बुधवा को पीटने लगा, जिससे बुधवा की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते कामडारा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. इधर, जिस समय बुधवा पर शनिचर हमला कर रहा था, उस समय कई लोग वहां मौजूद थे. लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया. शनिचर ने बुधवा पर कई बार डंडे से वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

सड़क दुर्घटना में दो घायल, भर्ती

बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के चोरकाखाड़ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गांव के ही दो युवक सुकरा नगेसिया और फेकू नगेसिया घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सुकरा को मंगलवार की सुबह नौ बजे सदर अस्पताल लाया गया. उसके सिर व पैर में गंभीर चोट लगी है. दो बाइक पर सवार चार युवक मरवई गांव घूमने गये थे. घर लौटने के क्रम में गांव के समीप रोड किनारे पेड़ लगाने के लिए लगे जाली को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola