ईद खुशियों का पर्व : मौलाना अफरोज

Updated at : 21 Mar 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ईद खुशियों का पर्व : मौलाना अफरोज

ईद खुशियों का पर्व : मौलाना अफरोज

विज्ञापन

रायडीह. प्रखंड में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद पर्व धूमधाम से मनाया. मौके पर ईदगाह में मौलाना जनाब अफरोज साहब की अगुवाई में ईद की नमाज अदा कर क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. मौलाना जनाब अफरोज साहब ने कहा कि ईद का पर्व खुशी का पर्व है. इस रोज हमें हर दुश्मनी को भुला कर हर एक-दूजे को गले लगाना है और अपने अंदर के द्वेष को खत्म करना है. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयों से मुंह मीठा कराया. मौके पर सदर जहीरुद्दीन हबीबी, सेक्रेटरी तसलीम खान, खजांची आफताब आलम, गुलाम सरवर, खुर्शीद आलम, असरफ राय लालो, मकसूद खान, कुर्बान राय, आकिब खान, शाहिद मलिक, अफरोज राय, आफताब आलम, मुमताज राय, महबूब आलम, अफजल खान, अदनान खान, हुसैन खान, आरिफ रजा, शमीम राय, आदिल राय मौजूद थे.

मोहब्बत का पैगाम लेकर आती है ईद

कामडारा. प्रखंड में शनिवार को ईद पर्व अकीदत के साथ मनाया गया. कामडारा स्थित नवनूरी मस्जिद में मौलाना रूहुल्लाह रिजवी कादरी ने नमाज अदा करायी. उन्होंने ईद का संदेश देते हुए कहा कि ईद मोहब्बत का पैगाम लेकर आती है. ईद में सभी मिल कर खुशियां मनाते हैं. रमजान के रोजे पूरे होने के बाद इनाम के तौर पर खुशियां मनाने के लिए ईद आती है. ईद के दिन सभी अपनी नाराजगी दूर कर आपस में एक-दूसरे से गले मिलते हैं. मौके पर अंजुमन के सदर अलाउद्दीन खान, पप्पू, नसीम अंसारी, मोहम्मद रिजवान खान, सारिक खान, मो हुसैन खान, अजमुद्दीन खान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola