सिसई व घाघरा में दिखा चक्रवाती तूफान रेमल का असर

Updated at : 28 May 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
सिसई व घाघरा में दिखा चक्रवाती तूफान रेमल का असर

बारिश व आंधी से कई घरों की छत उड़ी, पेड़ गिरने से घंटों जाम रही सड़क, बाधित रही बिजली

विज्ञापन

गुमला.

गुमला के सिसई व घाघरा प्रखंड में चक्रवाती तूफान रेमल का असर देखने को मिला. तेज आंधी के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं से कई घरों की छत उड़ गयी. रास्ते पर पेड़ गिरने से घंटों सड़क जाम रही. सिसई में बिजली बाधित रही. बता दें कि सिसई प्रखंड में मंगलवार की दोपहर बारिश के साथ आयी तेज आंधी तूफान ने तबाही मचायी है. इसका असर प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में अधिक था. कई लोगों का आशियाना उजड़ गया. छोटे बड़े कई पेड़ उखड़ कर गिर गये. हालांकि आंधी महज देर तक रही, फिर भी लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. खुले स्थान के आदमी व पशु हवा की तेज से अपने स्थान पर टिक नहीं पा रहे थे. राहगीरों को हवा हिला दे रही थी. इस दौरान सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गयी थी. कई वाहन चालकों ने सुरक्षित स्थान पर गाड़ी खड़ी कर खुद भी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लिये थे. पेड़ गिरने से कई जगह बिजली के पोल भी गिर गये हैं.

इनके घरों को हुआ नुकसान:

पुसो गढ़वाली के रामप्रसाद महतो, बसंत महतो, मदिया उरांव, गुटवा गांव का प्रवीण उरांव, रंथू गोप समेत निजमा, बघराइटोली, गुटवा, कुलकुपी, लरंगो, भुरसो, छरदा समेत कई गांव के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है. पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola