शिक्षा सफलता की कुंजी : गीताश्री उरांव

Updated at : 02 Jul 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा सफलता की कुंजी : गीताश्री उरांव

मैट्रिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

सिसई. सिसई के कार्तिक उरांव उवि कार्तिक नगर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील उरांव ने विद्यार्थियों को मेडल, फाइल, ट्रॉफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में स्कूल टॉपर कमल भगत, सेकेंड टॉपर सुमित उरांव, थर्ड टॉपर अंकुर कुमार साई, फोर्थ टॉपर सरोज उरांव सहित कुल 85 सफल विद्यार्थी शामिल थे. पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी है. बाबा कार्तिक उरांव शिक्षा के बदौलत ही आज याद किये जाते हैं. उन्होंने एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेकर शिक्षा के बदौलत ही समाज परिवार, राज्य व देश के लिए अमूल्य कार्य करने में सफल हुए थे. आज सभी विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. ईमानदारी पूर्वक लगन से किये गये परिश्रम कभी बेकार नही जाता है. उन्होंने लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को लगन से मेहनत करने की सलाह दी. मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कैप्टन लोहरा उरांव, सचिव सच्चिदानंद उरांव, एचएम सुशील भगत, सदस्य कपिल उरांव, कार्तिक उरांव, सुखदेव उरांव, निवास साहू, सभी शिक्षक, अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola