शिक्षित व सशक्त नारी समाज व राष्ट्र की नींव

Updated at : 12 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षित व सशक्त नारी समाज व राष्ट्र की नींव

शिक्षित व सशक्त नारी समाज व राष्ट्र की नींव

विज्ञापन

गुमला. कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के बहुउद्देशीय भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सीमा ने किया. प्राचार्या डॉ सीमा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और वर्तमान समय में नारी सशक्तीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षित व सशक्त नारी उन्नत समाज व राष्ट्र की नींव है. महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से सुदृढ़ बनाना है, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करना है. प्रथम दिन विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण एवं काव्य-पाठ, विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक चेतना पर ओजस्वी विचार रखे. चित्रकला व पोस्टर मेकिंग मुख्य बरामदे में आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगों के माध्यम से महिलाओं के विभिन्न स्वरूपों को उकेरा गया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला शिकायत निवारण कोषांग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. आगामी कार्यक्रम में 13 मार्च को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी. 14 मार्च को समापन समारोह के दौरान आज आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola