पालकोट में सर्पदंश व नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Updated at : 28 May 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पालकोट में सर्पदंश व नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

पालकोट में सर्पदंश व नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के पालकोट में दो अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को दो बच्चों की मौत हो गयी. एक बच्चे को सांप के डंसने से और एक बच्चे की नदी में डूब कर मौत हुई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा उनके-उनके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार पालकोट थाना के मलई गांव निवासी जगरू उरांव के बेटे संजू उरांव (12) मंगलवार की रात सांप के डंसने से गंभीर हो गया. परिजन उसे रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती कराये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बुधवार की अहते सुबह तीन बजे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में 10:30 बजे उसकी मौत हो गयी. गुमला पुलिस को सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक का पिता जगरू उरांव ईंट-भट्ठा में काम के लिए पलायन किया है. वहीं घर में पत्नी व तीन भाई व एक बहन रहते थे. मंगलवार की रात जमीन में बिस्तर बिछा कर सोने के क्रम में संजू उरांव को सांप ने डंस लिया. इधर, पालकोट थाना के अलंकेरा गांव निवासी रामनाथ उरांव के 12 वर्षीय बेटे एतवा उरांव की नदी में डूबने से मौत हो गयी. पालकोट पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार की सुबह सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना मंगलवार दोपहर दो बजे की है. परिजनों ने बताया कि एतवा अपने दोस्तों के साथ पिंजराडीपा नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने व डूबने से उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola