ठेला दुकानदारों के पास मिले घरेलू सिलेंडर, जब्त

ठेला दुकानदारों के पास मिले घरेलू सिलेंडर, जब्त
गुमला. उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की कालाबाजारी और उसके व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बीएसओ गुमला संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में गुरुवार को एक विशेष टीम द्वारा सड़क किनारे स्थित ठेलों, ढाबों व होटलों में औचक छापेमारी व निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश होटल व प्रतिष्ठान लकड़ी व कोयला चूल्हों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि कुछ छोटे प्रतिष्ठानों द्वारा इंडक्शन चूल्हों का भी उपयोग किया जा रहा है, जबकि सड़क किनारे ठेला दुकानदारों के पास घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया. जब्त सभी सिलेंडरों को प्रखंड कार्यालय के सुरक्षित कक्ष में बीडीओ के संरक्षण में रखा गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. बीएसओ ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार की अनियमितताओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
गैस की होम डिलीवरी शुरू
गुमला. उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की कालाबाजारी पर की जा रही सख्त कार्रवाई एवं निरंतर निरीक्षण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं. प्रशासन की कड़ाई के कारण अब जिले में घरेलू रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें. ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




