किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें : बीएसओ

Updated at : 01 Apr 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें : बीएसओ

गुमला में गैस के उपयोग पर प्रशासन सख्त, होटलों में की छापेमारी

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा ने नगर क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ठेलों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी कर निरीक्षण किया. इस कार्रवाई का उद्देश्य घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाना और गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाये रखना था. निरीक्षण के दौरान किसी भी होटल या प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग का मामला सामने नहीं आया. सभी स्थानों पर नियमानुसार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, लकड़ी के चूल्हे, कोयला या इंडक्शन चूल्हों का उपयोग किया जा रहा था. जांच के क्रम में रुचि स्वीट्स, अपना होटल, आरोग्य अमृततुल्य, कारगिल होटल, जितेंद्र होटल और दिल की रसोई सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकांश जगहों पर नियमों का पालन पाया गया. कुछ स्थानों पर कॉमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग और उपलब्धता भी दर्ज की गयी. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि वे भविष्य में भी निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जायेगी.

इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर जतायी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

इधर, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता और सचिव सह अधिवक्ता राकेश कुमार वर्मा ने इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि समय पर गैस आपूर्ति नहीं होने के कारण आम उपभोक्ता, खासकर बुजुर्ग, काफी परेशान हैं. बताया गया कि बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को सुबह से लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है. परिषद ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. परिषद ने सुझाव दिया है कि उपभोक्ताओं को क्रम संख्या के आधार पर प्रतिदिन सिलेंडर वितरण किया जाये, ताकि सभी को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके और अव्यवस्था की स्थिति खत्म हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola