जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगी : उपायुक्त

जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगी : उपायुक्त
प्रतिनिधि, सिसई सिसई अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो शामिल हुए. उन्होंने भूमि मापी, दाखिल-खारिज, लगान रसीद निर्गमन, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों में सुधार जैसे मामलों की सुनवाई की. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया, जबकि जटिल एवं प्रक्रियाधीन मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.इस अवसर पर पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया. उपायुक्त ने अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदनों को लंबित न रखा जाये. उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का निष्पादन पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










