दो बाइकों की टक्कर में दंपती व मासूम घायल

Published at :02 May 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में दंपती व मासूम घायल

दो बाइकों की टक्कर में दंपती व मासूम घायल

विज्ञापन

गुमला. शहर के सिसई रोड स्थित छठ तालाब के समीप दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बाइकों की टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये, जबकि एक दंपती के साथ बाइक पर सवार मासूम बच्चे को गंभीर चोट लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया. घायल दंपती और मासूम बच्चे को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है.

बाइक से गिर कर युवक की मौत, दूसरा घायल

घाघरा. थाना क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक दोदांग निवासी रोहित उरांव की मौत हो गयी. वहीं उसका साथी सोनू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सोनू उरांव का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola