Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार, 47 की मौत

New Delhi: A DPCC official conducts thermal scanning of an elderly woman waiting in a queue for free food outside their office, during ongoing COVID-19 lockdown, in New Delhi, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI23-04-2020_000113B)
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. 312 नये संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 5117 संक्रमित मिल चुके हैं. 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं. अब तक कुल 2577 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 2494 हैं.
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. 312 नये संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 5117 संक्रमित मिल चुके हैं. 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं. अब तक कुल 2577 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 2494 हैं.
पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के एक-एक संक्रमित की मौत हो गयी है. जमशेदपुर में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह एएसआइ है. रांची के पारस अस्पताल में बेड़ो के 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. वह टीबी का मरीज था. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 47 हो गयी है.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना से 5 और की मौत, 312 नये संक्रमित, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5117
रांची से 60, चतरा से 57, लातेहार से 42, गढ़वा से 23, प सिंहभूम से 23, साहिबगंज से 22, पू सिंहभूम से 17, बोकारो से 15, गिरिडीह से 10, धनबाद से छह, रामगढ़ से पांच, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला व दुमका से चार-चार, पाकुड़ से तीन, हजारीबाग से दो, देवघर, जामताड़ा व कोडरमा से एक-एक मरीज मिले हैं.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में 64 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गये. इनमें चतरा से 11, लातेहार से 11, देवघर से सात, कोडरमा से छह, दुमका से छह, पू सिंहभूम से छह, हजारीबाग से चार, पलामू से चार, प सिंहभूम से चार, रामगढ़ से दो व सरायकेला से तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं.
Also Read: Covid19 in Jharkhand : झारखंड आने वालों को 14 दिन रहना होगा कोरेंटिन, हेमंत सरकार ने जिला प्रशासन को दिये ये अधिकार
झारखंड में 17 जुलाई को 4878 सैंपल लिये गये और 5137 सैंपलों की जांच हुई. राज्य में अब तक दो लाख 21 हजार 154 सैंपल लिये गये हैं. इनमें से दो लाख आठ हजार 492 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 12662 सैंपल बैकलॉग में हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




