समाज में निरंतर सकारात्मक योगदान देते रहें : किरण बाड़ा

Updated at : 19 Mar 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में निरंतर सकारात्मक योगदान देते रहें : किरण बाड़ा

साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के तत्वावधान में नगर भवन में साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह हुआ. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, सीएस डॉ शंभूनाथ चौधरी, डीएस डॉ अनुपम किशोर समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया व स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन आप सभी के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है. उन्होंने साथिया व आरोग्य दूतों को समाज में निरंतर सक्रिय रह कर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया. सीएस ने कहा कि यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रहेंगे, तो हमारे निर्णय बेहतर होंगे और हम समाज व देश के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे. सम्मेलन के दौरान साथिया व स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने अपने कार्यों व उससे समाज में आये सकारात्मक बदलावों के बारे में अपने अनुभव साझा किये. मौके पर रायडीह की किशोरियों ने जागरूकता नाटक का मंचन किया. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद समेत अन्य मौजूद थे.

दो अभियुक्तों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

डुमरी. थाना क्षेत्र में गौकशी मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. कटरी गांव निवासी आनंद लकड़ा व सतनाम लोहरा के घर पर गुरुवार को पुलिस ने ढोल-नगाड़ा बजा कर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्तों के परिजनों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों आरोपी जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करें. पुलिस ने चेतावनी दी की यदि अभियुक्त निर्धारित समय के अंदर हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola