पीएम सम्मान मिलने पर उपायुक्त को चेंबर ने दी बधाई

Updated at : 25 Apr 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम सम्मान मिलने पर उपायुक्त को चेंबर ने दी बधाई

पीएम सम्मान मिलने पर उपायुक्त को चेंबर ने दी बधाई

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पीएम सम्मान मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मिल कर उन्हें पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बधाई देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की. अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के 763 जिलों में गुमला जिला को यह सम्मान मिलना अपने आप में गौरव का विषय है. उपायुक्त ने कहा कि यह जो सम्मान मुझे मिला है. यह सम्मान सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि गुमला चेंबर के साथ-साथ समस्त गुमला के नागरिकों के लिए है. मैं जो भी कार्य कर रहा हूं, सभी के सहयोग से संभव हो रहा है. इस समय चेंबर की तरफ से एक मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमें चेंबर ने सिसई रोड करमडीपा से लेकर चंदाली चौक तक सड़क का चौड़ीकरण कराने तथा विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की. उपायुक्त ने यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. चेंबर ने मापतौल विभाग का कार्यालय बंद रहने की शिकायत की. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिया. मौके पर उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गोलू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, विकास सिंह, संदीप प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola