गुमला में चेहल्लूम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, मौके पर उपस्थित रहें विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग

Updated:
विज्ञापन
30 गुम 22 में बैठक में अधिकारी | Prabhat Khabar Network

30 गुम 22 में बैठक में अधिकारी | Prabhat Khabar Network

गुमला में चेहल्लूम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की। सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

गुमला: सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ अखिलेश कुमार ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि चेहल्लूम पर्व भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा. जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जायेगा. सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम होंगे. प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी. आवश्यक स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी.

पूरे जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जायेगी. बैठक में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद, सीओ हरीश कुमार, सदर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, अंजुमन के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola