गुमला में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

30 गुम 6 में घटना स्थल पर लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के दाऊद नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुमला: गुमला के सदर थाना के दाऊद नगर निवासी युवक ने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर सदर थाना के एसआइ अरविंद कुमार मौके पर पहुंच और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गये.

विज्ञापन

पिता बेंजामिन एक्का ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह चेन्नई में रहता था, कुछ दिन पहले वह घर आया था. बुधवार की शाम विनीत एक्का दूसरे कमरे में सोया था. आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर पाइप के सहारे रस्सी के फंदे पर उसे लटका हुआ पाया.

घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गयी. सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola