ePaper

बॉबी भगत बनी राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव

Updated at : 31 Dec 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
बॉबी भगत बनी राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव

बॉबी भगत बनी राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव

विज्ञापन

घाघरा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए कांग्रेस नेत्री बॉबी भगत को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है. यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति निष्ठा, निरंतर सक्रियता और वर्षों के समर्पित कार्य को देखते हुए की गयी है. बॉबी भगत इससे पूर्व कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं. बॉबी भगत ने शीर्ष नेतृत्व विशेषकर राहुल गांधी व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा संगठन के हित में पूरी क्षमता से कार्य करेंगी. वहीं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव बॉबी भगत को बधाई दी है. बधाई देने वालों में अरुण पांडेय, आदित्य भगत, झरी उरांव, कृष्णा लोहरा, दिलबहार अंसारी, प्रकाश उरांव, राजू उरांव, इलाही राय, नसीम अंसारी, संदीप मिंज, फ्रांसिस जेवियर टोप्पो, शहजाद खान आदि शामिल हैं.

160 असहायों व गरीबों को मिला कंबल

पालकोट. आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग गुमला की ओर से बुधवार को पालकोट प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत उत्तरी भाग पंचायत सचिवालय में नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुखिया अनिल भगत व पंचायत सचिव राजकुमारी पुरी ने पंचायत के 160 असहायों व गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल प्राप्त करने वालों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola