Bishunpur Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के चमरा लिंडा आगे, बीजेपई के समीर उरांव रहे पीछे

Bishunpur Vidhan Sabha Result 2024
Bishunpur Chunav Result 2024: झारखंड में बिशुनपुर (एसटी) विधानसभा सीट पर झामुमो और भाजपा के उम्मीदवारों में में किसकी हुई जीत, यहां देखें.
Bishunpur Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में गुमला जिले की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. भाजपा और झामुमो के उम्मीदवारों के बीच हुए दंगल में किसने, किसको पटखनी दी. अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित बिशुनपुर विधानसभा सीट का परिणाम जानने के लिए आपको अभी कुछ और घंटों का इंतजार करना होगा. शनिवार को मतगणना होगी और उसके बाद ही तय होगा कि किस पार्टी के उम्मीदवार को यहां जीत मिली है. चमरा लिंडा वर्ष 2009 से लगातार इस सीट पर जीत रहे हैं.
बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 70.91 फीसदी हुआ था मतदान
गुमला जिले की बिशुनपुर (एसटी) विधानसभा सीट पर इस बार 70.91 फीसदी मतदान हुआ था. यहां कुल 2,82,183 मतदाता पंजीकृत थे. 69-बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 1,39,275 पुरुष मतदाता, 1,42,906 महिला मतदाता और 2 थर्ड जेंडर वोटर थे.
2 लाख 110 मतदाताओं ने डाले थे वोट
झारखंड की इस विधानसभा सीट पर मतदान करने वालों में 94,919 पुरुष और 1,05,191 महिला मतदाता थे. इस तरह बिशुनपुर (एसटी) विधानसभा सीट पर 2,00,110 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी.
बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 14 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव
बिशुनपुर विधानसभा सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. 7 निर्दलीय यानी स्वतंत्र रूप से मैदान में ताल ठोंक रहे थे. इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड पीपुल्स पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और लोकहित अधिकार पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
झामुमो के चमरा लिंडा को चुनौती दे रहे थे भाजपा के समीर उरांव
बिशुनपुर (एसटी) विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे समीर उरांव का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चमरा लिंडा से है. चमरा लिंडा लगातार 3 बार बिशुनपुर के विधायक रह चुके हैं.
2009 से लगातार जीत रहे चमरा लिंडा
चमरा लिंडा 2 बार झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते हैं और एक बार राष्ट्रीय कल्याण पक्ष के टिकट पर. इस सीट पर एक बार वर्ष 2005 में भाजपा को जीत मिली थी. तब चंद्रेश उरांव ने चमरा लिंडा को पराजित किया था. चमरा लिंडा महज 569 वोट से हार गए थे.
Also Read
Bishunpur Vidhan Sabha: बिशुनपुर में कांग्रेस की नो एंट्री, झामुमो और बीजेपी का रहा है दबदबा
घाटशिला विधानसभा सीट पर कांग्रेस को हराकर झामुमो ने गाड़ा झंडा, भाजपा को हराकर जीते रामदास सोरेन
Sarath Vidhan Sabha: सारठ विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार जीते रणधीर सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




