बिजली खंभे से टकरायी बाइक, युवक की मौत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:43 PM
बिजली खंभे से टकरायी बाइक, युवक की मौत
सिसई.थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी बुधवा उरांव के पुत्र पिंटू उरांव की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. 20 वर्षीय पिंटू तीन दिन पहले ही मजदूरी कर बेंगलुरु से अपने घर लौटा था. शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी अपाची बाइक लेकर अकेले घूमने निकला. इसी दौरान गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रेफरल अस्पताल सिसई ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










