लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ रवाना

Updated at : 11 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ रवाना

लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ रवाना

विज्ञापन

घाघरा. जिला प्रशासन गुमला व लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया. सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरूकता रथ में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों व जागरूक नागरिकों ने हस्ताक्षर कर बाल विवाह का विरोध किया. इसके बाद हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया गया. बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह गंभीर समस्या है. यह न केवल लड़का व लड़की के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा व भविष्य के लिए भी हानिकारक है. कहा कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की की शादी करना कानूनन अपराध है. ऐसा करने पर बाल विवाह में संलिप्त लोगों को दो वर्ष की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना का प्रावधान है. बीडीओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की कम उम्र में शादी करने से बचें और उनके शिक्षा पर ध्यान दें. मौके पर जिला समन्वयक मिथिलेश कुमार पांडेय, शंकर साहू, अशोक कुमार, किशोर तिर्की, पुष्पा टोप्पो, कमला देवी, बासो देवी, कर्णावती देवी आदि उपस्थित थे.

हाथी ने किसान का घर तोड़ा

चैनपुर. चैनपुर थाना के बेंदोरा गांव में हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया. घटना के समय बंधनु नायक अपने परिवार के साथ किसी तरह घर से भाग कर जान बचायी. हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलते ग्रामीण एकत्रित हो गये और पटाखे व मशाल की मदद से हाथी को गांव से दूर खदेड़ दिया. सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. पीड़ित किसान ने प्रशासन से सहायता और वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola