अशोक त्रिपाठी ने जन्मदिन पर किया 123वां रक्तदान

Published by : VIKASH NATH Updated At : 01 Mar 2026 5:00 PM

विज्ञापन

समाजसेवी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को 123वां रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है.

विज्ञापन

गुमला. समाजसेवी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को 123वां रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. क्योंकि रक्त को केवल शरीर में ही बनाया जा सकता है. दुर्घटना, सर्जरी, थैलेसीमिया व कैंसर जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों के सहयोग के लिए उन्होंने जिले के युवाओं से भी क्तदान करने व लोगों के जीवन को संरक्षित करने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर डॉक्टर सुनील, अंजू किंडो, मोहम्मद मीर, लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह आदि उपस्थित थे. प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन गुमला. झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शिशिर टोप्पो के नेतृत्व में डुमरी विधायक जयराम महतो को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान संघ ने सीएससी ई-गवर्नेंस कंपनी की तानाशाही एवं भ्रष्टाचारी रवैये को उजागर करते हुए प्रमाण सहित दस्तावेज विधायक महोदय को उपलब्ध कराये. संघ की ओर से प्रज्ञा केंद्र संचालकों की समस्याओं को लेकर एक मांग-पत्र भी सौंपा गया. जिसमें कंपनी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गयी. इस अवसर पर प्रदेश के 24 जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे. समस्याओं को प्रदेश प्रवक्ता श्री संगम ने रखा. प्रतिनिधिमंडल में मीडिया प्रभारी अमरनाथ गुप्ता, प्रदेश सचिव रामरेख, प्रदेश संरक्षक नवीन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार प्रदेश सभा संचालक मुदस्सर नजीर अंसारी, कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य, रांची जिला अध्यक्ष रमेश पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. संघ ने विधायक से प्रज्ञा केंद्र संचालकों के हित में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की. खोरा पंचमुखी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आठ से गुमला. नेशनल हाइवे निर्माण के कारण खोरा ग्राम स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का विस्थापन सह पुण: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी आठ मार्च से शुरू होगा. आठ मार्च को प्रातः नौ बजे से भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी. नौ मार्च दिन को विशेष पूजन एवं जलाधिवास का अनुष्ठान तथा 10 मार्च दिन को प्राण प्रतिष्ठा, हवन व भंडारा किया जायेगा. यह जानकारी जिला अखाड़ा प्रमुख रविंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि राजमार्ग खोरा स्थित पंचमुखी बजरंगबली की प्राचीन मूर्ति को नये स्थान पर पूरे विधिविधान के साथ पुनर्स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने खोरा ग्रामवासियों एवं सभी धर्मानुरागी सज्जनों से निवेदन किया कि इस पुनीत कार्य में तन, मन और धन से अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola