विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

Updated at : 14 Aug 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन

गुमला. भाजपा जिला कमेटी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस ललित उरांव बस पड़ाव से लेकर मेन रोड होते हुए पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन तक निकाला. जुलूस के बाद रौनियार भवन में गोष्ठी हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय लाल ने की. दोनों नेताओं ने विभाजन की त्रासदी को याद किया और राष्ट्र निर्माण में एकता और समरसता की आवश्यकता पर बल दिया. प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भारत का विभाजन केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि मानवीय त्रासदी का सबसे बड़ा उदाहरण था. मौके पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री भूपन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, निर्मल गोयल, भगवान साबू, हीरा साहू, विनोद कुमार, हरिशंकर त्रिपाठी, महामंत्री यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष रवींद्र सिन्हा, सुरेश सिंह, सत्यनारायण पटेल, छोटेलाल उरांव, सागर उरांव, गायत्री देवी, गुड्डी नंदा, शिव दयाल गोप, भोला चौधरी, खुशमन नायक, बालकेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबलू वर्मा, सरजू साहू, दामोदर कसेरा, श्याम सुंदर साहू, विकास सिंह, देवदत्त भारती, विजय शंकर दास, शकुंतला उरांव, अमरमणि उरांव, रीता देवी, गुंजा देवी, पुष्पा देवी, दिनेश्वर साहू, कौशलेंद्र जमुआर, हरिहर प्रसाद, शंभू नायक, चमरू साहू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola