ePaper

प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने नदी में लगायी छलांग

Updated at : 24 Feb 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने नदी में लगायी छलांग

20 फीट नीचे गिरने से पैर टूटा, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

विज्ञापन

20 फीट नीचे गिरने से पैर टूटा, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल दोस्तों ने नदी में छलांग लगा कर बचायी उसकी जान चैनपुर. चैनपुर थाना के नावाटोली गांव में एक युवक ने इश्क, तकरार और फिर जान देने की कोशिश का हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला. प्रेमिका से फोन पर हुई मामूली कहासुनी के बाद 30 वर्षीय विकास एक्का ने गुस्से में आकर सफी नदी के पुल से छलांग लगा दी. 20 फीट नीचे गिरते युवक के पैर की हड्डी टूट गयी. गनीमत रही की मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाल लिया. वरना जान भी जा सकती थी. परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नावाटोली निवासी विकास एक्का शाम करीब चार बजे सफी नदी पुलिया पर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था. इस दौरान उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर बहस हो गयी. आवेश में आकर विकास ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी. जैसे ही विकास नदी में गिरा. उसके साथ मौजूद दोनों दोस्तों के होश उड़ गये. उन्होंने बिना देर किये नदी में छलांग लगायी और डूब रहे विकास को कड़ी मशक्कत के बाद किनारे तक खींच कर लाये. इसके बाद निजी वाहन की मदद से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चैनपुर सीएचसी में प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि ऊंचाई से गिरने के कारण विकास के एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. बेहतर इलाज और एक्स-रे की सुविधा के लिए उसे तत्काल गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मौके पर मौजूद दोस्तों ने बताया कि विकास काफी गुस्से में था और उसने बिना सोचे-समझे यह कदम उठाया. घटना के बाद से ही नावाटोली व आसपास के इलाकों में प्रेम-प्रसंग और इस आत्मघाती कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola