धमकी देने व जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

Updated at : 01 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
धमकी देने व जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

धमकी देने व जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना अंतर्गत सिलाफारी गांव की एक बुजुर्ग महिला रानी देवी (60 वर्ष) ने अपने ही देवर और उसके बेटे पर घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने, डायन-बिसाही का आरोप लगाने और जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना प्रभारी को दिये आवेदन में बताया है कि उनके पति का निधन लगभग 30 वर्ष पूर्व हो चुका है. उनका बेटा दिनेश साहू रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है. जबकि घर में उनकी बहू कल्याणी देवी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहती हैं. रानी देवी ने बताया कि उनके ससुर के पांच पुत्रों के बीच करीब 20 वर्ष पहले जमीन का बंटवारा हो चुका है और सभी अपने-अपने हिस्से में शांतिपूर्वक खेती कर रहे हैं. लेकिन उनके देवर और उसके पुत्र ने बीती रात उनके घर में घुस कर बेवजह डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान घर में मौजूद बहू व बच्चों ने विरोध किया, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी. डर के कारण सभी ने घर का दरवाजा बंद कर जान बचायी. रानी देवी ने बताया कि सुबह जब घटना की जानकारी गांव वालों को दी गयी, तो आरोपियों ने धमकी देते हुए ट्रैक्टर से उनके हिस्से की दो टांड़ जमीन सेतुवा दह और बरटगंरा टाड़ को जबरन जोत लिया. विरोध करने पर फिर से जान से मारने की धमकी दी गयी. पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola