प्रेम संबंध में धोखा देने और पैसे हड़पने का आरोप

पीड़ित युवती ने थाना में दर्ज करायी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
गुमला. जिले के डुमरडीह गांव की रहने वाली एक युवती ने प्रेम संबंध में धोखा देने और पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता जुलियानी इंदवार वृंदा नायक टोली की निवासी है. युवती ने अपने आवेदन में बताया है कि गणेशपुर डीपा निवासी आकाश के साथ उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था. लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है. आरोप है कि युवक एक अन्य लड़की के साथ भी संपर्क में है और दोनों तरफ संबंध बनाये रखने की कोशिश कर रहा है. पीड़िता के अनुसार इस दौरान आरोपी ने कई बार झूठ बोल कर उसका विश्वास जीता और उससे पैसे भी लिए. युवती का कहना है कि पहले भी लोहरदगा थाना में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. उस समय उसे छुड़ाने के लिए उसने खुद पैसे खर्च किये थे. इसके बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. जुलियानी इंदवार ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को थाना बुला कर मामले की जांच की जाये और उससे लिए गये पैसे वापस दिलाये जायें. साथ ही उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




