सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत
बसिया. कुम्हारी-करंज मुख्य पथ पर बुधवार की शाम पांच बजे बंगरकेला नदी स्थित पुल से गिर कर बोड़ेकेरा निवासी 28 वर्षीय हेरन केरकेट्टा की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते बसिया पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. हेरन कुम्हारी बाजार से अपना काम निबटा कर घर लौट रहा था, तभी बंगरकेला नदी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर बंगरकेला पुल के पास तीखा मोड़ है और पुल पर सुरक्षा के लिए रेलिंग भी नहीं है. रेलिंग न होने के कारण पिछले एक साल के अंदर दर्जनों दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल पर रेलिंग निर्माण और तीखे मोड़ पर सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है.
वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत
भरनो. प्रखंड के करंजटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से चार बैलों की मौत हो गयी. घटना में किसान तेतरा उरांव तथा पंडरू उरांव के दो-दो बैलों की मौत हो गयी. दोनों किसान अपने बैलों को चराने खेत गये थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे आ गये. तभी वज्रपात हुआ और चार बैलों की मौत हो गयी. पीड़ित किसानों ने विभाग से मुआवजा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




