भरनो में युवक की चाकू मार कर हत्या

Updated at : 01 Jun 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
भरनो में युवक की चाकू मार कर हत्या

रात को शादी समारोह में गया था, सुबह मिला शव

विज्ञापन

भरनो(गुमला). भरनो प्रखंड के कुसुमबाहा गांव में झलकू उरांव के पुत्र सोनू उरांव (25 वर्ष) की अपराधियों ने चाकू मार कर हत्या कर दी. शनिवार को वह एक शादी समारोह में गया था. इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव मिला. वह बंगाल में मजदूरी करता था. एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आया था और उसकी हत्या हो गयी. झलकू उरांव नि:संतान होने के कारण सोनू को गोद लिया था. जानकारी के अनुसार सिमरदोन डोभा के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव ग्रामीणों ने देख पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर थानेदार कंचन प्रजापति समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान इस गांव के झलकू उरांव के पुत्र सोनू उरांव 25 वर्ष के रूप में हुई. इस संबंध में मृतक की मां हीरा उरांइन ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे गांव में शादी घर से उसका बेटा उसे घर पहुंचा दिया और वह फिर घर से निकल गया. इसके बाद रविवार की सुबह डोभा के पास उसका शव मिला. थानेदार कंचन प्रजापति ने कहा पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola