आस्था, भक्ति व संस्कृति का दिख रहा अद्भुत संगम

Updated at : 20 Mar 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था, भक्ति व संस्कृति का दिख रहा अद्भुत संगम

प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रामलीला महोत्सव शुरू

विज्ञापन

डुमरी. नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रामलीला महोत्सव शुरू हुआ. प्रतिदिन शाम में यहां आस्था, भक्ति व संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार की रात ग्राम अध्यक्ष अनिल ताम्रकार, सब्जी लाल साहू, अमित सिंह, विजय केशरी, राकेश शर्मा, शिवनाथ प्रसाद समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतार कर किया. रामलीला का मंचन विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) से आये प्रसिद्ध जय मां शीतला रामायण प्राचार्य मंडल द्वारा किया जा रहा है. रामलीला का आयोजन प्रतिदिन शाम आठ बजे से किया जा रहा है, जिसमें रामजन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास और लंका विजय जैसे प्रमुख प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया जा रहा है. मंचन के समय रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य मंच सज्जा और मधुर संगीत से वातावरण भक्तिमय हो उठता है. मंडली के व्यास रामेश्वर जी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि रामायण के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भगवान राम के चरित्र, त्याग, सत्य व मर्यादा को अपनाना जरूरी है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी प्रतिदिन रामलीला देखने पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola