फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

Updated at : 02 Jul 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

विज्ञापन

बिशुनपुर. पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राज कुमार के रांची के विकास नगर स्थित फ्लैट नंबर 104 में ढोल बाजा के साथ पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया. बिशुनपुर थानेदार राकेश कुमार स्वयं दलबल के साथ अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाते हुए मौजूद परिवार के सदस्यों को कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी. इधर ढोल बाजे के साथ पहुंची पुलिस को देख कर आसपास के लोगों की भीड़ अभियुक्त के दरवाजे पर लग गयी. थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है. न्यायालय से आदेश निर्गत होने के बाद उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. परिजनों को निर्धारित समय पर न्यायालय व थाना में प्रस्तुत करने की बात कही है.

सड़क हादसे में तीन लोग घायल

भरनो. एनएच 43 भरनो मेन रोड पुराना थाना के समीप बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलो में मदनपुर गांव निवासी संतोष उरांव (23), उसका साथी इसी गांव का सुरेश उरांव (20) और वीरेंद्र उरांव (18) शामिल है. तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर रात में भरनो से अपने गांव मदनपुर जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola