ePaper

शराब की बोतल टूट कर पेट में घुसा, घायल

Updated at : 01 Jan 2026 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
शराब की बोतल टूट कर पेट में घुसा, घायल

शराब की बोतल टूट कर पेट में घुसा, घायल

विज्ञापन

गुमला. गुमला सदर थाना के बरगांव के समीप बाइक सवार युवक ऑटो से टकरा गया, जिससे युवक के पेट में शराब की बोतल का टुकड़ा घुस गया. उसे गंभीर स्थिति में गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसके पेट से शीशा के टुकड़ा को निकाला गया है. बताया जा रहा है कि युवक पिकनिक मना कर अपने साथियों के साथ आ रहा था. वह बाइक पर अकेले था. कमर में पेंट के सहारे शराब की बोतल को खोसे हुए था, तभी बरगांव के समीप वह ऑटो से टकरा गया. इसमें कमर में रखे शराब की बोतल का शीशा टूट कर पेट में घुस गया.

ऑटो पलटने से चार घायल

कामडारा. थाना क्षेत्र के कामता गांव के मोड़ के पास ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गये. घायलों में लोयंगा निवासी सुदन बरला (55 वर्ष), नेहा किंडो (16 वर्ष), अनिला तोपनो (18 वर्ष) दोनों लोयंगा सड़क टोली निवासी और ऑटो चालक समीर बिलुंग (45 वर्ष) शामिल हैं. घटना गुरुवार शाम की है. बताया जा रहा कि उक्त ऑटो में सवार सभी लोग बक्सपुर मेला देखने के बाद अपने घर लोयंगा लौट रहे थे. तभी बगल में बैठे सुदन बरला ने ऑटो चालक का हाथ खींच दिया, जिससे ऑटो असंतुलित होकर कामता गांव के पास पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola