गुमला में दो जेसीबी चालक का अपहरण, एक भागकर थाना पहुंचा, दूसरे की हत्या

Published at :25 May 2017 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में दो जेसीबी चालक का अपहरण, एक भागकर थाना पहुंचा, दूसरे की हत्या

प्रतिनिधि, गुमला रायडीह प्रखण्ड के झंगरीलुका डैम में नहर की खुदाई में लगे दो जेसीबी चालकों का बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने लेवी की मांग को लेकर अपहरण कर लिया. इसमें एक चालक मोहम्मद परवेज गुरुवार की सुबह को किसी प्रकार भागकर थाना पहुंच गया है. जबकि दूसरा चालक परवेज अंसारी की हत्या हो […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

रायडीह प्रखण्ड के झंगरीलुका डैम में नहर की खुदाई में लगे दो जेसीबी चालकों का बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने लेवी की मांग को लेकर अपहरण कर लिया. इसमें एक चालक मोहम्मद परवेज गुरुवार की सुबह को किसी प्रकार भागकर थाना पहुंच गया है. जबकि दूसरा चालक परवेज अंसारी की हत्या हो गयी है.

गुरुवार के देर रात को पुलिस ने बैगटोली जंगल से शव बरामद किया है. इधर, अपराधियों की चंगुल से भागे मो परवेज को गंभीर चोट लगी है. उसका रायडीह अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है बुधवार की रात आठ बजे जब दोनों चालक काम कर रहे थे. तभी 6- 7 की संख्या में अपराधी पहुंचे. दोनों को अपहरण कर घने जंगल में ले गये. इसमें परवेज अंसारी को अपराधी किसी दूसरे स्थान पर ले गये.

कुछ देर के बाद जंगल में बांधकर रखे मोहम्मद परवेज को कहा कि तुम्हारे दोस्त को मार दिया. इतना सुनने कर बाद मोहम्मद परवेज हिम्मत जुटाकर भागा. वह पहाड़ से छलांग लगा दिया. जिससे उसे चोट लगी है.

अपराधी पीछा करने लगे तो वह पेड़ पर चढ़ गया. रातभर पेड़ पर रहा और सुबह को थाना में आकर घटना की पूरी जानकारी दिया. इधर, पुलिस दूसरे चालक परवेज अंसारी को सुबह से खोज रही था, रात को उसका शव मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola